अगर नहीं जानते, तो जरूर पढ़ें भिंडी के फायदे

         कैंसर –

  • भिंडी को अपनी थाली में शामिल करके आप कैंसर को दूर भगा सकते हैं।
  • खासतौर से कोलन कैंसर को दूर करने में भिंडी बहुत फायदेमंद है।
  • यह आंतों में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं और बेहतर तरीके से कार्य करती हैं।
          हृदय – 
  • भिंडी आपके दिल को भी स्वस्थ रखती है ।
  • इसमें मौजूद पैक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर, रक्त में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।
         डायबिटीज –
  •  इसमें पाया जाने वाला यूगेनॉल, डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।
  • यह शरीर में शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।
    अनीमिया –
  • भिंडी अनीमिया में भी काफी लाभदायक होती है।
  • इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में सहायक होता है, और विटामिन- के, रक्तस्त्राव को रोकने का कार्य करता है।

         पाचन तंत्र-

  • भिंडी फाइबर से भरपूर सब्जी है।
  • इसमें मौजूद लसलसा फाइबर पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • इससे पेट फूलना, कब्ज, दर्द और गैर जैसी समस्याएं नहीं होती।

         हड्डियां बनाए मजबूत –

  • भिंडी में पाया जाने वाला लसलसा पदार्थ हमारी हड्डियों के लिए उपयोगी होता है।
  • इसमें पाया जाने वाला विटामिन-के हड्‍डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

         इम्यून सिस्टम-

  • भिंडी में विटामिन-सी होने के साथ यह एंटीआक्सिडेंट से भरपूर होती है।
  • जिसके कारण यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।
  • इसे भोजन में शामिल करने से कई बीमारियों जैसे खांसी, ठंड जैसी समस्याएं भी नहीं होती।

         आंखों की रौशनी –

  • भिंडी विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंटद्यस से भरपूर होती है, जो सेल्युलर चयापचय से उपजे मुक्त कणों को समाप्त करने में सहायक होते हैं।
  • यह कण नेत्रहीनता के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  • इसके अलावा भिंडी मोतियाबिंद से भी बचाती है।

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरी सब्जी खाने के फायदे

Wed Feb 19 , 2020
ShareTweetPin0shares हरी सब्जी खाने से हमें अच्छी मात्रा में विटामिन A और फ़ोलिक एसिड होता हैं,विटामिन A आँखों के लिए […]

RECENT POST

shares