शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं ये नुस्‍खे

1- दूध पीने से शरीर में शक्ति आती है, नपुंसकता दूर करने के लिए सर्दियों के मौसम मे केसर वाला दूध पीने से पौरुष शक्ति बढ़ती है। दूध में तीन से चार बादाम पीस कर डालें। बादाम वाला दूध पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है।

2- बीमारी के बाद शरीर में उत्पन्न हुई कमजोरी को दूर करने के लिए नीम की छाल का काढ़ा बना कर पीना लाभदायक होता है। कमजोरी दूर करने के लिए पाढ़ल के फूलों के गुलकंद का सेवन एक उत्तम उपाय है।

3- देशी खजूर शक्ति वर्धक होता है। खजूर के बीज दूर कर के खजूर में मक्खन भर कर खाने से शरीर शक्तिवान बनता है।

4- शरीर में विटामिन और खनिज तत्वों की कमी दूर करने के लिए बागी सलाद के पत्तों का सलाद खाने के साथ खाना चाहिए। प्रति दिन एक गिलास दूध के साथ अलसी के बीज साबुत निगलने से भी शरीर की कमजोरी दूर होती है। यह प्रयोग दिन में दो बार भी किया जा सकता है, पर शुरुआत एक बार से करें।

5- गाजर का हलवा शक्तिवर्धक होता है। गाजर का रस पीते रहने से शरीर में फैट बढ़ता है। दुबले और कमज़ोर व्यक्ति को हर रोज़ गाजर का सेवन करना चाहिए।

6- हरी मेथी का रोज़ाना सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। खास कर एक स्त्री जिसे गर्भपात हुआ हों, उसे शरीर में खून की कमी और कमजोरी की समस्या आम होती है, ऐसे समय हरी मेथी का नित्य सेवन शरीर को शक्ति प्रदान करता है और शरीर में खून भी बढ़ाता है।

7- रोज़ाना सुबह एक केला दूध के साथ खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। दूध और केले को साथ लेने से शरीर में चरबी और शक्ति दोनों बढ़ती है। किसी दुबले व्यक्ति को वज़न बढ़ाने और ताकत पाने के लिए यह आसान उपाय ज़रूर करना चाहिए।

8- अनार खून का शुद्धिकरण करता है। शरीर में रक्तसंचार सुव्यवस्थित चलता रखने के लिए भी अनार का सेवन करना चाहिए। मटर के दाने खाने से शरीर में मांस और खून खून की वृद्धि होती है। मूंगफली खाने से भी शरीर में चरबी बढ़ती है और ताकत भी आती है।

9- नारियल खाने से भी शरीर मोटा होता है। नारियल शक्तिवर्धक भी होता है। नारियल का सेवन करने से बाल भी मज़बूत और घने काले बनते हैं। दिन में एक या दो बार तीस से पचास ग्राम नारियल खाना चाहिये।

10- जायफल तथा जावित्री दोनों को दस-दस ग्राम ले कर उसमे अश्वगंधा पचास ग्राम मिला लें। इस मिश्रण को प्रति दिन दो बार एक एक चम्मच दूध के साथ लेने पर शरीर में ताकत आती है और खून भी बढ़ता है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एग्जाम के दौरान फिट रहने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

Mon Jan 13 , 2020
ShareTweetPin0sharesनियमित व्यायाम करें शारीरिक गतिविधि शैक्षणिक प्रदर्शन सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कारक है. ब्रिटिश की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में हुए अध्ययन में […]

RECENT POST

shares