पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं दूर :
- घी में एंटी-वायरल गुण होता है, जो आपकी पाचन प्रणाली को मजबूत बनाता है।
- इसके अलावा, इसमें उच्च मात्रा में फैटी एसिड होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है
बच्चे के विकास में सहायक :
- गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में बच्चे के विकास के लिए आपको रोजाना 300 अतिरिक्त कैलोरी की जरूरत पड़ती है।
- घी में कैलोरी होती है, जो बच्चे के विकास में मदद करती है।
शरीर को मिलता है पोषण :
- सीमित मात्रा में घी का सेवन करने से प्रेग्नेंसी में आपको जरूरी पोषण मिलता है।
- यही नहीं, यह आपके मूड को भी खुशनुमा रखता है और तनाव को दूर करने में मदद करता है।
- आपको बता दें कि घर में बनाया हुआ घी, बाजार में मिलने वाले घी से ज्यादा फायदेमंद रहता है।
गर्भावस्था के दौरान आप कितना घी खा सकते हैं?
- गर्भावस्था के दौरान महिला को दिन भर में 50 ग्राम फैट लेने की सलाह दी जाती है।
- वहीं, बात की जाए घी की, तो इस दौरान तीन से चार छोटे चम्मच घी लिया जा सकता है|
- इससे ज्यादा घी का सेवन करने से महिला को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।